Sunday, March 29, 2020

कोरोना महामारी संकट, लॉकडाउन, पलायन और हमारे भारत देश की स्थिति

               Population Problem is the Biggest problem of Earth & specially for our India. जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत देश की इतनी बड़ी आबादी को भारत सरकार कितने दिनों तक अपने खर्च से भोजन करा सकती है?
               क्या फर्क पड़ता यदि ये गरीब लोग अपनों के साथ अपने गांव, अपने घर-परिवार में खुद ही किसी तरह इस संकट की घड़ी का सामना करते और इसमें सरकार उनकी मदद करती।


               I personally Love our Prime Minister Shri Narendra Modi ji because of The Nature, Diligent & Hardworking personality of him. लेकिन इस बार आपने ये गलती की है, आपने भारत की गरीब जनसंख्या के ख्याल में कमी कर दी। निःसंदेह, ये जो इस प्रचंड भीड़ का खतरा आया है, दिल्ली सरकार भी इसका कारण है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रश्न अवश्य किया जाना चाहिए कि क्या दिल्ली सरकार ने इस तरह से अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन किया है?

               क्या जरूरत थी विदेशों से भी उन अमीरों के बच्चों को भारत बुलाने की जब आप भारत के गरीब बच्चों को उनके घर भी नहीं जाने दे रहे? जबकि विदेशों से आएं उनमें उस वक्त कोरोना के खतरे ज्यादा थे न कि प्रयागराज, कानपुर जैसे शहरों के के गरीब छात्रों में। इन शहरों में रहने वाले छात्र आर्थिक परेशानियों के साथ ही साथ अब मनोवैज्ञानिक रूप से भी चिंतित हो रहे हैं।
               हां मै मानता हूं कि पहले से ही लॉकडॉउन की बात से हमारे भारत देश की भयंकर आबादी में भगदड़ मच जाती। किन्तु, 5-6 दिन पहले से अगर आप 15-20 दिन के Lockdown की बात से मुफ्त पैसेंजर ट्रेनों से लोगों को उनके घर जाने की सलाह दे देते तो क्या ये उचित नहीं था??

               कहां चले गए थे कैबिनेट के सभी बुद्धिजीवी? क्या यही दूरदर्शिता होती है राज्य के प्रधान की? हां, यही कारण है कि मैंने व्यक्तिगत तौर से इस शॉकिंग Lockdown को समर्थन नहीं दिया, क्योंकि इसके लिए सरकार तैयार थीं, लेकिन जनता की तैयारियां पूरी नहीं थी। पर क्या फ़र्क पड़ता है जब मेरे भारत के बुद्धिमान लोग इसको अच्छा बता दिए।

               माफ़ करना अगर ज्यादा मैंने कुछ ज्यादा बुरा कह दिया तो। किन्तु आज सड़कों पर अपने देश के मजबूर और बेबस लोगों की व्यथा देखकर मुझसे रहा नहीं गया... जरा बस इतना सोचिएगा कि जब भूख भी लगी हो पेट में और आगे पैदल भी चलना हो राह में...
Lord Shiva


               हमारे देश भारत पर अब एक बड़ा खतरा है। अब कोरोना के संक्रमण को रोकना ही होगा। जैसे भी हो कृपया लॉकडाउन हो जाएं। इस वक्त जरूरत है हम सभी को एक होने की। So plezzz🙏🙏 जितना हो सके उतना एक-दूसरे की मदद कीजिए और अपने देश को इस विपदा से बचाइए। आप चाहें तो इसे इतना शेयर कर सकते हैं कि आगे से हमारी सरकार इस प्रकार का कोई भी शॉकिंग फैसला लेने से पहले उसके बहुमुखी परिणाम को सोचने हेतु विवश हो जाए।

No comments:

कोरोना महामारी संकट, लॉकडाउन, पलायन और हमारे भारत देश की स्थिति

               Population Problem is the Biggest problem of Earth & specially for our India . जनसंख्या एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत द...